{"_id":"5738ca3d4f1c1b0016ac751c","slug":"daughters-reign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में साक्षी, इंटर में समीता टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में साक्षी, इंटर में समीता टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत में यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में यूपी बोर्ड के नतीजों में बेटियों की बादशाहत रही। गांव की मिट्टी से निकली छात्राओं ने कामयाबी का परचम लहरा दिया। दसवीं में छपरौली के एंबिशन स्कूल की साक्षी ने 92.34 प्रतिशत अंक और 12वीं में दीप विद्या मंदिर स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा समीता ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। जनपद में 10वीं का नतीजा 87.99 और 12वें के नतीजे 92.37 प्रतिशत रहे।
रविवार को घोषित नतीजों से मेधावी छात्र-छात्राएं झूम उठे। 10वीं में छपरौली के एंबिशन स्कूल की छात्रा साक्षी ने 92.34 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अमीनगर सराय के सरस्वती विद्या मंदिर की अनुष्का ने 91.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, आदर्श शिक्षा मंदिर किरठल की छात्रा सोनिया एवं सारा हाईस्कूल की मुस्कान ने 91.3 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में जवाहर स्मार्ट इंटर कॉलेज बामनौली की छात्रा समीता ने 94.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत की स्वाति ने 94.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय, गुडविल स्कूल किरठल की नेहा एवं प्रगति ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। नतीजे जानने के लिए स्कूलों और साइबर कैफों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। दोनों कक्षाओं की टॉप थ्री मेरिट में बेटियां ही काबिज रही। देहात के स्कूलों की लड़कियों ने अपनी मेधा का डंका बजाया हंै।
विज्ञापन
34 हजार छात्र-छात्राओं ने दी थी बोर्ड परीक्षा
डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 18056 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 16149 संस्थागत और 1907 व्यक्तिगत थे। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल16303 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें संस्थागत 14590 और व्यक्तिगत 1713 परीक्षार्थी थे।