फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters participating in sports along with studies: Prakasho Tomar

पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग ले बेटियां : प्रकाशो तोमर

Sat, 06 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Daughters participating in sports along with studies: Prakasho Tomar
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी व वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विश्व प्रसिद्ध शूटर दादी प्रकाशो तोमर, ममता गुप्ता व साहित्यकार डॉ. सविता वर्मा सहित उपस्थित महिलाओं का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दादी प्रकाशो ने कहा कि निशानेबाजी में बेटियों के लिए कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ निशानेबाजी एवं अन्य खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के लिए ममता गुप्ता का भी अभिनंदन किया। साहित्यकार डॉ. सविता वर्मा ने कहा कि साहित्यकार समाज का प्रहरी होता है और समाज को दिशा देने का कार्य करता है। अध्यक्षता डॉ. कमला अग्रवाल ने की। संचालन सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पंकज गुप्ता, क्लब उपाध्यक्ष दीपक गोयल एवं सचिव अलका गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, श्वेता गुप्ता एवं श्रीपाल वर्मा पवन ठेकेदार, डॉ. शिवानी मानव, अश्वनी मानव, योगिता नैन, पूनम सिंह कार्यक्रम चेयरमैन कौशल त्यागी, डॉ. शमा परवीन, निर्मला, विनेश, सुमन शर्मा, संजय सैनी, रामकिशोर, प्रेमवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed