फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters created human chain to save daughter

बेटी बचाने के लिए बेटियों ने बनाई मानव श्रृंखला

Wed, 11 Oct 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Daughters created human chain to save daughter
बागपत में वंदना चौक पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत मानव श्रृंखला बनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नए भारत की बेटियां पखवाड़े के तहत जिलेभर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैलियां निकाली । शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज से रैली का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। यहां   शहीदों को मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन


शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। रैली को डीडीओ हुबलाल और डीआईओएस पीके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे हाथों में जागरूकता स्लोगन लिए नारेबाजी करते लोगों को बेटियों को बचाने के लिए संदेश दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंचकर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मानव श्रृंखला बनाई। डीडीओ ने कहा  बेटियों के बिना समाज अधूरा है। दो कुलों को रोशन करती है। बेटों से बढ़कर ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। डीआईओएस पीके मिश्रा, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, अंतरिक्ष कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी दीपाजंलि, अशोक बंधु सहित कई स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनगर सराय क्षेत्र के पूठड स्थित जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में नए भारत की बेटियां पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष चेतन सिंह यादव ने किया। रैली के दौरान छात्राओं ने लोगों को बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहीं, रैली के बाद पोस्टर, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, लोकेश कुमार, गौरव शर्मा, अरविंद शास्त्री, ललित मोहन, रामभरत पाठक, राजपाल सिंह, रूपेश कुमार का सहयोग रहा।  दूसरी तरफ दोघट में नए भारत की बेटियां पखवाड़े के तहत बुधवार को ग्राम झुंडपुर में डीएम  के नेतृत्व में पौधरोपण होगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान संजीव देशवाल ने दी है। 

रैली से दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश 
बिनौली। बिनौली गांव में मंगलवार को नए भारत की बेटियां के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इस रैली का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सतीश शर्मा ने किया।

रैली में जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तख्ती, बैनर लिए थे। संचालन मास्टर शशिभूषण शर्मा ने किया। इसमें मास्टर जितेंद्र, राहुल, विनय, विशेष, राजीव, पवन, प्रवीण लता, कविता, मंजुल, ममता, मीनाक्षी आदि का सहयोग रहा।

बेेटियों वाले 11 परिवार करेंगे पौधरोपण 
बागपत। विश्व बालिका दिवस के 11 परिवार की लड़कियों से 12 अक्तूबर को पौधरोपण कराया जाएगा। इसमें प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड लक्की सिंह रहेंगे। विश्व बालिका दिवस पर जिलेभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तो होंगे ही, बेटियों के नाम से पौधरोपण की प्रथा का चलन शुरू किया है।

अशोक शर्मा, एडवोकेट पवन तिवारी, यशपाल चौधरी, मास्टर महावीर, हरिओम शर्मा ने बताया कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में ऐसे 11 परिवार का चयन किया है, जिसमें केवल लड़कियां है। उन्हीं लड़की और उनके अभिभावकों से पार्क में पौधरोपण कराया जाएगा।  

बेटियों ने चमकाया है जिले का नाम 
बागपत। बेटियां हर क्षेत्र में बेटों को पछाड़ रही है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान सभी में अपनी छाप छोड़ रही है। सरूरपुर की ज्योशी नैन ने क्रिकेट में नए आयाम स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।


लगातार ऊंचाई पर पहुंच रही है। निशानेबाज  डॉली जाटव ने कामयाबी की उड़ान भरी तो प्रशासन ने उन्हें स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जो बेटियों के लिए एक मिसाल बनी हुई है। तीरंदाजी में मधु वेदवान ने विदेश में झंडे गाड़े हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed