फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters are winning the world, the value of district is increasin

बेटियां जीत रही जहान, बढ़ रहा जिले का मान

Sun, 08 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Daughters are winning the world, the value of district is increasin
अध्यापिका के साथ छात्रा शाहीन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बेटियों ने जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। खेल के मैदान से लेकर शिक्षा, चिकित्सा और नौकरी में दमखम दिखा रही हैं। कंडेरा गांव की बेटी फाइटर पायलट बनकर चमकीं। शिक्षा के क्षेत्र में फतेहपुर पुट्टी गांव की बेटी तनु तोमर ने जिले को खुशियां बख्शी हैं। पहले पायदान पर काबिज बिटियां ने बागपत का नाम ऊंचा किया। साल दर साल जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि बन गई। खेल के मैदान पर शूटर सीमा तोमर, रूबी तोमर के अलावा पहलवान अंशु तोमर ने जिले का नाम रोशन किया है। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर भी महिलाओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

धमाल मचा रही रेणुका पंवार
बागपत। हिंदी और हरियाणवी गायकी में खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने नई पहचान बनाई है। एक से बढ़कर एक गीत गा चुकी रेणुका का सपना बॉलीवुड सिंगर बनने का है। भाई विक्की बताते हैं कि रेणुका पिछले पांच साल से लगाकर मेहनत कर मंजिल की ओर बढ़ रही है। हाल ही उसे हरियाणा का निर्भया अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

इशिका गुप्ता ने बढ़ाया मान
बागपत। अमीनगर सराय की बेटी और सेंट एंजल्स स्कूल की छात्रा इशिका गुप्ता ने जिले का मान बढ़ाया है। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में इशिका ने देहरादून रीजन में चौथा स्थान हासिल किया। पिता योगेंद्र गुप्ता व्यापारी है। बेटी की कामयाबी ने अन्य लोगों के सामने उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनु तोमर ने कर दिया कमाल
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी गांव की बेटी तनु तोमर ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले के लिए यह गौरवान्वित करने वाला है। बिटिया की कामयाबी जिले की अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा हैं।

शाहीन ने फैलाया शिक्षा का उजियारा
बागपत। खेकड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में कक्षा आठ की छात्रा शाहीन ने शिक्षा का उजियारा फैलाने में अहम भूमिका निभाई। मीना मंच के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी शाहीन को पुरस्कृत किया। सुगमकर्ता मोहिनी ने बताया कि बालिकाओं को स्कूल तक लाने में शाहीन ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed