फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughter does not come then girls will capture

बेटी नहीं आई तो दो लड़किया उठा लाएगें

Thu, 30 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Daughter does not come then girls will capture
जौहड़ी गांव में अपहृत किशोरी के भाई से बातचीत करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के जौहड़ी गांव में 16 वर्षीय किशोरी के अपहृत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामलें में हिन्दू संगठन के लोग भी पक्ष में उतर आए है। बजरंग दल के जिला संयोजक ने जौहड़ी गांव पहुंचकर किशोरी के परिजनों से कहा कि हम एक बेटी के बदले दो बेटी उठा लाएगें। वहीं कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने भी धमकी दे ड़ाली है कि यदि पांच तक युवती व आरोपी बरामद नहीं हुये तो वे 6 जुलाई को बिनौली थाने पर आत्मदाह करेगें। इस मामलें को लेकर लोगों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। सीओ कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों से गुप्त रूप से बात की और बताया कि इस मामलें में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अपहृत किशोरी व दोनो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


14 जून को जौहड़ी गांव का ही एक युवक 16 वर्षीय किशोरी को अपहृत कर ले गया था। मामला दो संपद्राय का होते हुये यह मामला धीरें-धीरें तूल पकड़ता जा रहा है। अब यह आवाज प्रदेश स्तर पर भी पहुंच चुकी है। इस मामलें में जौहड़ी गांव में मंगलवार को पंचायत भी हुई थी। जिसमें ऐलान भी किया गया था। बुधवार को अपहृत किशोरी के भाई अनिल ने बताया कि इस मामलें में बिनौली पुलिस उन्हें ही परेशान कर रही है। हल्के का दरोगा बार-बार उन्हें आरोपियों को पकडने के लिये कार लाने की बात करता है।

विज्ञापन

 

जबकि आरोपी पक्ष के लोग उन्हें धमकियां दे रहें है। बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद खिंदौड़ा भी जौहड़ी गांव पहुंचे और उन्होने कहा कि यदि हमारी बेटी वापिस नहीं आती है तो हम आरोपियों की दो बेटियों को जबरन उठा लाएगें। वहीं कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने ऐलान किया कि यदि 5 जुलाई तक अपहृत किशोरी व आरोपी पुलिस नहीं पकड़ती तो वे 6 जुलाई को बिनौली थाने पर आत्मदाह करेगें। कारवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पहुंची पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई और उन्होने कश्यप समाज को लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी। तनावपूर्ण स्थिती को देखते हुये गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बागपत कर्मवीर सिंह गांव पहुंचे और उन्होने पूरें घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने पीड़ित परिवार से बंद कमरें में बात की और आश्वासन भी दिया। उन्होने बताया कि इस मामलें में दो आरोपी जिसमें अपहृतकर्ता सोनू का भाई मोहसीन व ईनाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिये पुलिस की टीमें भेजी गई है। अपहृत किशोरी व अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिर$फ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed