{"_id":"6587419e241360a59e012fe7","slug":"darkness-will-be-removed-from-main-roads-and-streets-500-street-lights-will-come-on-soon-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-8356-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्य मार्ग व गलियों में अंधेरा दूर होगा, 500 स्ट्रीट लाइटें जल्द जलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्य मार्ग व गलियों में अंधेरा दूर होगा, 500 स्ट्रीट लाइटें जल्द जलेंगी
विज्ञापन
बागपत। शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से छाया अंधेरा जल्द दूर होने की उम्मीद है क्योंकि करीब 500 स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए नगर पालिका ने सामान मंगवा लिया। स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए अगले सप्ताह से कार्य शुरू करा दिया जाएगा जो अगले पंद्रह दिन में पूरा होने का अनुमान है।
बागपत शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में करीब डेढ़ हजार स्ट्रीट लाइट लगी हुईं हैं, जिनमें करीब 500 लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर में काफी जगह स्ट्रीट लाइट नहीं जलने पर नगर पालिका अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची तो उनकी जांच कराई गई। पता चला कि अधिकतर लाइटों के स्टार्टर व सर्किट वाला पत्ता खराब हो गया है। इस तरह एक स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने में करीब 700 रुपये तक का खर्चा आएगा। इसे देखते हुए नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए इसकी स्वीकृति लेकर सामान मंगवाया। अब लाइटों को ठीक कराने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
--
हमारी कालोनी में स्ट्रीट लाइट काफी दिन से खराब पड़ी है। उनको ठीक नहीं किया जा रहा है। लाइटों को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं। लाइट जल्द ठीक कराई जानी चाहिए। - विजयपाल यादव, मास्टर कालोनी
विज्ञापन
--
हमारे यहां पिछले काफी समय से लाइट खराब पड़ी है, जिससे यहां अंधेरा छाया रहता है। जबकि मंदिर में काफी श्रद्धालु आते है और स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराई जानी चाहिए। - पंडित कृष्णानंद शास्त्री, ठाकुरद्वारा
--
बारिश व अन्य कारण से काफी जगह स्ट्रीट लाइट खराब हो गई थी, जिससे अधिकतर जगह से शिकायत आई थी। उनको ठीक कराने के लिए सामान मंगवाया गया है और अब उनको ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। किसी भी जगह अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा। - राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका बागपत