{"_id":"5ec16f118ebc3e90532902f7","slug":"damage-breaker-power-stalled-for-10-hours-baghpat-news-mrt4820985142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज हुआ ब्रेकर, 10 घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज हुआ ब्रेकर, 10 घंटे बिजली ठप
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय रोड पर स्थित 220 केवीए बिजलीघर में रविवार की तड़के ब्रेकर डैमेज होने से नगरीय सहित देहात क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फोन पर सुनवाई नहीं होने पर कुछ लोगों ने संबंधित बिजलीघरों में पहुंचकर आक्रोश जताया।
बड़ौत-अमीनगर सराय रोड पर स्थित 220 केवीए बिजलीघर स्थित है। इससे नगरीय सहित देहात क्षेत्र के 132 केवीए के अलावा 33/11केवीए व सैकड़ों गांव जुड़े हैं। रविवार की तड़के अचानक बिजलीघर पर ब्रेकर डैमेज हो गया और इससे जुडे़ क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई। कई घंटे तक इंतजार के बाद जब बिजली नहीं आई तो पेयजल संकट गहरा गया और लोगों के घरों में रखे इंवेटर फेल हो गए। इससे लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। देखते ही देखते लोगों ने विद्युत निगम के अफसरों को फोन करना शुरू कर दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में आक्रोशित लोगों ने संबंधित बिजलीघरों में पहुंचकर सोशल डिस्टेंस के तहत खड़े होकर नाराजगी जताई। पूरी दोपहर लोगों ने कमरों से निकलकर घर के आंगन मेें समय व्यतीत किया। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद ही सप्लाई सुचारु हो सकती। लोगों को करीब दस घंटे परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ ट्रांसमिशन विकास त्यागी ने कहा ब्रेकर डैमेज होने से समस्या पैदा हुई है।