{"_id":"586408234f1c1b132ceebe33","slug":"czech-depositing-bogus-gang-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक जमा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक जमा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फर्जी चेक चलाने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीन युवकों ने बैंक में 32 लाख 60 हजार रुपये का फर्जी चैक जमा किया था। इस गैंग का लीडर टीकरी का सुधीर राठी है।
गौसपुर गांव के रिजवान ने 5 जून 2016 को दा चिल्डर्स हॉस्टिल मेघालय के नाम का 32 लाख 60 हजार रुपये का चेक एसबीआर बैंक में जमा किया था। जांच में चेक फर्जी पाने पर मैनेजर एमके खुराना ने रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही केस की विवेचना कर रही थी। विवेचक नदीम असगर ने बताया गौसपुर के रिजवान ने अपने साथी सुदीश राणा निवासी शोभापुर और हिसावदा के गुलशन के साथ मिलकर चेक जमा किया था। तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया उनको टीकरी कस्बे के सुधीर राठी ने चेक दिया था और कहा था चेक को बैंक में जमा करा दो। इनमें से छह लाख रुपये ले लेना, शेष रुपये उनको दे देना। एसआई नदीम असगर ने बताया आरोपी सुधीर राठी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रैक्टर की एजेंसी चलाता है सुदीश
बागपत। आरोपी सुदीश राणा ने बताया उसकी ट्रैक्टर एजेंसी है। ट्रैक्टर के संबंध में सुधीर राणा एजेंसी में पहुंचा था। वहां पर ही उसने चेक जमा करने की बात कहीं थी। उनको नहीं पता था कि चेक फर्जी है।