फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cyclist dies in road accident

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Sat, 18 Jul 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in road accident
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर लगने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किला परीक्षितगढ़ के गांव रामनगर निवासी 40 वर्षीय कुलदीप शुक्रवार को लोनी जाने के लिए साइकिल से चला था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आटा मिल के पास कोई वाहन चालक उसकी साइकिल में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में कुलदीप मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पाठशाला चौकी पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। साथ ही मृतक के पास से मिले मोबाइल से कॉल कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन बागपत पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed