{"_id":"577973c84f1c1b6d697fa1fb","slug":"current-scorching-lineman-beaten-to-sso","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा लाइनमैन, एसएसओ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा लाइनमैन, एसएसओ को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
एसएसओ विनोद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला के निकट बिजली लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन करंट से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इससे नाराज व्यापारियों ने बागपत बिजलीघर परिसर में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की पिटाई कर दी।
व्यापारियों ने कहा शट डाउन के बावजूद बिजली सप्लाई किए जाने से लाइनमैन को करंट लगा है। पिटाई से क्षुब्ध एसएसओ नौकरी छोड़ने की बात कहकर घर चला गया। वहीं अन्य दो एसएसओ ने भी नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी है।
मामला शनिवार की रात का है। बागपत बिजलीघर का लाइनमैन टटीरी निवासी सन्नी पुत्र नरेंद्र शट डाउन लेकर गोशाला के पास खंभे पर चढ़कर लाइन का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई होने से वह झुलस गया और करंट के झटके से खंभे से नीचे गिरकर गंभीर झुलस गया। सैकड़ों लोग और व्यापारी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते लाइनमैन को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद नाराज व्यापारी बिजलीघर पहुंचे और वहां तैनात एसएसओ गजेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी। नाराज एसएसओ गजेंद्र सिंह ने बताया व्यापारियों ने उसके मारपीट की। आहत एसएसओ नौकरी छोड़ने की बात कह अपने घर सिंघावली चला गया। इसकी सूचना उसने सोल्जर बोर्ड में भी दी है।
बिजली सप्लाई नहीं करने का दावा ः जेई दिनेश कुमार ने बताया टटीरी में लाइनमैन ने सर्वोदय पब्लिक स्कूल के पास शट डाउन लिया था। इसके बाद लाइन चालू करवा दी। दोबारा उसने आगे चलकर शट डाउन लेकर बिजली ठीक करने की बात कही।
बिजलीघर से इस दौरान किसी ने भी बिजली सप्लाई नहीं की है। व्यापारियों ने जिस तरह मारपीट की है वह गलत है। यदि बिजलीघर पर तैनात एसएसओ व्यापारियों के खिलाफ शिकायत करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बिजली सप्लाई नहीं की गई है। हाई वोल्टेज जनरेटर के तार लाइन में टच हो जाने के कारण भी हादसा हो सकता है।
तीन एसएसओ ने दी नौकरी छोड़ने की चेतावनी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों द्वारा एसएसओ गजेंद्र के साथ मारपीट करने से क्षुब्ध एसएसओ विनोद कुमार और पवन कुमार ने भी नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने भी सैनिक कल्याण बोर्ड को अवगत करा दिया है। एसएसओ विनोद कुमार ने बताया टटीरी के व्यापारियों ने बिना किसी वजह के ही गजेंद्र के साथ मारपीट की। आए दिन टटीरी के ही लोग यहां आकर हंगामा करते रहते हैं।
विभागीय अधिकारी भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। अब वह अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं। विनोद ने बताया एसएसओ पवन कुमार ने भी अपने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया है। दोनों ने सैनिक कल्याण बोर्ड को मामले से अवगत करा दिया। सोमवार को अधिशासी अभियंता देशराज सोनी को भी लिखित में सूचना दी जाएगी।