फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Current released while connecting high tension line wire, two contract linemen died

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते हुए छोड़ा करंट, दो संविदा लाइनमैन की मौत

Fri, 07 Jun 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Current released while connecting high tension line wire, two contract linemen died
दाहा। निरपुड़ा बिजलीघर से बृहस्पतिवार सुबह शटडाउन लेकर गैडबरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते हुए करंट छोड़ने पर दो संविदा लाइनमैन धनौरा के तेजेंद्र (40) और भड़ल के प्रवेंद्र (38) की झुलसकर मौत हो गई। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। साथ ही बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण बुधवार रात गैडबरा गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। किसानों की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे निरपुड़ा बिजलीघर के दो संविदा लाइनमैन तेजेंद्र और प्रवेंद्र शटडाउन लेने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार ठीक करने में जुट गए। भड़ल गांव के डा. विनोद राणा ने बताया कि तभी निरपुड़ा बिजलीघर से लाइन में करंट छोड़ दिया गया, जिससे दोनों झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। साथ ही अधिकारियों को वहां बुलाने के बाद ही शव उठाने की बात कही। अधिकारियों के नहीं आने पर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम बड़ौत अमरचंद, एसई केपी खान समेत अन्य अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा और मृतक आश्रितों को सात हजार रुपये पेंशन, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। एसडीएम अमरचंद ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन के खाते में साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये ऑनलाइन भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed