{"_id":"6a00733703fd6bd9410804e5","slug":"cultural-programs-were-held-on-the-first-anniversary-of-operation-sindoor-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-151446-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
फोटो नंबर 10केएआर 2
संवाद न्यूज एजेसी
खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य वीर जवानों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति संकल्प लेना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील तोमर ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देशवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है। एनसीसी कैडेट्स गरिमा कौशिक, वेदिका, देवासी, अंशिका, काजल और विनीत प्रयाग ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने देश के वीर जवानों के बलिदान को स्मरण किया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। इस कार्यक्रम ने छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान किया। इस मौके पर कैप्टन सुनील धीमान, मनोज कुमार, शैलेंद्र तोमर, जगदीश कुमार, भवानी रामचंद्रन, स्वाति और भूपेश कुमार मौजूद रहे।