फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: नेशनल हाईवे हुआ वन-वे, आज थमेंगे हल्के वाहनों के पहिए

Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
cultural news
बागपत। जिले में राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे वन-वे कर दिया गया है तो बृहस्पतिवार को हल्के वाहनों के पहिए भी थम जाएंगे। ऐसे में कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक आपातकाल सुविधा वाले वाहनों को ही आवागमन करने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अफसरों ने 10 जुलाई की रात से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया था। इसके बाद से भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे या फिर अन्य निर्धारित मार्गों से गंतव्य की तरफ भेजा जा रहा है। अब कांवड़ मार्गों पर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी, जिसके चलते मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे वन-वे कर दिया गया। इसमें एक तरफ कांवड़िये तो दूसरी तरफ से वाहनों को निकाला गया। उधर, बृहस्पतिवार से जिले के सभी बॉर्डर से हल्के वाहनों का प्रवेश भी बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए निवाड़ा, हिंडन, ककड़ीपुर, डूंडाहेड़ा समेत अन्य बार्डर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो जिले में प्रवेश करने से पहले ही वाहनों को रुकवाकर दूसरे मार्गों से रवाना करेंगे।
विज्ञापन

--
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने पर हल्के वाहनों का आवागमन भी बंद करा दिया जाएगा। इससे दूसरे शहरों में ड्यूटी पर या फिर अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। ऐसे में यात्रियों को दूसरे विकल्प तलाश कर अपने गंतव्य जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
-कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार से हल्के वाहनों को रोकने की तैयारी की गई थी लेकिन अभी कांवड़ियों की संख्या कम है। बृहस्पतिवार से कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है तो दोपहर बाद हल्के वाहनों का आवागमन बंद करा दिया जाएगा।
-विजय चौधरी, यातायात सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed