फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: धनतेरस पर खूब हुई वाहनों की बुकिंग, शनिवार देख डिलीवरी लेने से कतराए ग्राहक

Sun, 19 Oct 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
cultural news
शामली के बड़ा बाजार में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद
शामली। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर शामली के बाजार सजधज कर तैयार रहे। शनिवार को सुबह से ही शहर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। त्योहारी सीजन पर कारोबारियों ने 65 से 70 करोड़ के कारोबार की उम्मीद बताई। दीयों के बाजार से लेकर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कपड़ा व बर्तन के व्यापारियों के चेहरे पर रौनक रही लेकिन शनिवार देख लोग डिलीवरी लेने से कतराए।
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने सुबह से ही बाजारों का रुख किया और आवश्यक सामानों के साथ-साथ शुभ खरीदारी के लिए सराफा बाजार में भीड़ लगी रही। वहीं ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में नई बात देखने को मिली। बाइक और वाहनों की बुकिंग तो जमकर हुई, लेकिन शनिवार का दिन पड़ने के कारण अधिकतर ग्राहक डिलीवरी लेने से कतराए।
विज्ञापन

-चांदी और सोने की महंगाई के बाद भी बढ़ी चमक
सराफा बाजार में सोने-चांदी की महंगाई के बाद भी चमक बरकरार रही। महिला व पुरुष धनतेरस शुभ रस्म निभाने के लिए 10, 20 और 50 ग्राम के चांदी के सिक्के खरीदते नजर आए। वहीं शहर के नेहरू मार्केट स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर महिलाएं सिक्के, चांदी की मूर्ति, चांदी की बनी मछली, कछुआ, गऊ माता की तश्वीर, बच्चों की चेन देखती नजर आई। गांव सिंभालका की शिवानी व बहावड़ी की मोनी ने बताया कि उन्होंने चांदी की मछली खरीदी है, यह शुभ होती है। व्यापारी शलभ व शानू ने बताया कि महंगाई के कारण ज्वेलरी के वजन पर तो प्रभाव पड़ा है, लेकिन खरीदारी पर इसका कोई असर नहीं है, इसलिए हल्के आइटम बनवाए गए हैं, जिससे ग्राहक वापस न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी दिखा गुलजार
त्याेहार को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में मोबाइल, एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन की बिक्री में तेजी रही। कार और बाइकों की बुकिंग भी लगातार बढ़ती नजर आई। ग्राहकों के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम सजे नजर आए। एजेंसी पर ग्राहक अपनी पसंद की बाइक और कार बुकिंग कराते नजर आए। वाहनों के प्रति ग्राहकों के बढ़ते रुझान से कारोबारी खुश हैं। शहर के झिंझाना रोड स्थित बाइक एजेंसी पर सेल्स मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि अब तक 150 बाइकें बुक हो चुकी हैं, जिनमें 20 बाइक चली गईं। बाकी रविवार को जाएंगी। दिल्ली रोड पर सेल्स मैनेजर अंकुर ने बताया कि 100 बाइक व स्कूटी बुक हो चुकी हैं। कुछ धनतेरस तो कुछ ग्राहक रविवार को लेकर जाएंगे। कैराना रोड पर कार शोरूम पर जीएम सुनील मेहरा ने बताया कि 120 कार बुक हो चुकी हैं लेकिन शनिवार का दिन होने के कारण केवल आठ से 10 डिलीवरी हुईं। बाकी 22 गाड़ी रविवार को जाएंगी। सेल्स मैनेजर संगम गिरी ने बताया कि 20 से ज्यादा कारें बुक हो चुकी हैं। शामली के रविंद्र ने सोनेट गाड़ी की डिलीवरी ली। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर आशीष बधेव, अमित बनत के फ्रिज, वाशिंग मशीन व एलइडी खरीदते नजर आए। दुकानदार अंकुर ने बताया कि जीएसटी कम होने से काफी प्रभाव पड़ा है। कारोबार अच्छा रहेगा।
-सजावटी सामान की दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
धनतेरस और दीपावली के सामान की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ रही। पूरे बाजार में दिवाली की खरीदारी के लिए सामान सजे रहे। दिवाली पर माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर सुंदर तोरणद्वार खरीदे हैं। साथ दीपकों की भी विभिन्न वैरायटी और डिजाइन उपलब्ध रहे। मोती और नग के बने तोरण द्वारा ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। शुद्ध मिट्टी के दीपक लोगों को भाए। इसके अलावा शुभ-दीपावली लगे स्टीकर, झूमरों की भी अलग-अलग डिजाइनों की भरमार रही। दुकानदार नीरज ने बताया कि फूलमाला 60 से 100 रुपये, झूमर 50 से 4000 तक, गेट वाले शुभ लाभ 20 से 100 रुपये तक है। कारोबार अच्छा रहा।
-कपड़ा और बर्तन बाजार में भी दिखी रौनक
धनतेरस का त्योहार पर बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। शहर के मुख्य मार्ग स्थित बर्तन व्यापारी दीपक ने बताया कि इस बार अधिकतर महिलाएं किचन में उपयोग होने वाले नॉन स्टिक बर्तनों की खरीदारी की। दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित उपहार देते नजर आए। ग्राहकों ने नॉन स्टिक तवा, कढ़ाई, चाय और दूध पकाने वाले बर्तनों की खरीदारी की। इनकी कीमत 300 से 700 रुपये तक रही। प्रेशर कूकर की भी अधिक मांग रही। दुकानदार अनुज व राहुल ने बताया कि कारोबार अच्छा रहा। कारोबार 15 करोड़ की उम्मीद है। वहीं कपड़े के शोरूमों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ी, सूट, क्राक टॉप, लांछे खरीदे, तो युवतियों ने जींस टॉप खरीदी।
-हर किसी के हाथों में दिखी झाडू
धनतेरस पर झाडू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसके चलते शहर की सड़कों किनारे व दुकानों पर फूल झाडू व बांस की झाडू का पूरा स्टॉक रहा। महिला व पुरुषों ने खूब झाडू की खरीदारी की। दुकानदार अजय ने बताया कि फूल झाडू 60 से 100 रुपये तक और बांस की झाडू 30 से 70 रुपये तक बेची जा रही है।
-स्वदेशी उत्पादों की बढ़ी मांग
व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजारों में स्वदेशी उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया गया है। ग्राहकों की पसंद अब भारतीय ब्रांडों की ओर बढ़ रही है। दुकानदारों ने भी दुकानों पर आकर्षक लाइटों और सजावटी सामग्री से सजाया है ताकि ग्राहक खरीदारी का आनंद उठा सकें।


-इस बार बाजार में तेजी आई है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स व ऑटोमोबाइल समेत अन्य बाजार को देखा जाए तो धनतेरस-दीपावली तक करीब 100 करोड़ की उम्मीद है। धनतेरस पर भी 65 से 70 करोड़ के लगभग व्यापार हुआ है।
-घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed