{"_id":"688e70e56023044ebf097bab","slug":"culrural-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-135947-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर जाने वाले लोगों को उपलब्ध कराएं सभी सुविधाएं: कामरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज पर जाने वाले लोगों को उपलब्ध कराएं सभी सुविधाएं: कामरान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश के हज समिति सदस्य कामरान खान ने बैठक की। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से समस्या पूछी तो उन्होंनें कहा कि पाकिस्तान व बांग्लादेश वालों को हज पर जाने पर कम रुपये में अधिक सुविधा मिलती है, जबकि यहां के हज यात्रियों को इतनी सुविधा नहीं मिल पाती।
सदस्य कामरान खान ने कहा कि हज पर जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और अधिक लोगों को हज पर जाने के लिए जागरूक किया जाए। वहां जाने से पहले सभी तरह के टीके लगाए जाएं और सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने हज यात्रा पर जाने वालों से समस्या पूछी तो उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रुपये खर्च होते हैं और फिर भी सुविधा नाम मात्र को मिलती है।
पड़ोसी देश वालों को कम रुपये में अधिक सुविधा दी जाती है, इसलिए उन्हें ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 108 लोगों को हज पर भेजा गया है। इस दौरान मोहम्मद आबिद, डॉ. युनूस मलिक व डॉ. फिरदौस आदि मौजूद रहे।