{"_id":"6213e5e7ad27d6387f313256","slug":"ct-scan-machine-failure-baghpat-news-mrt577843197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्केन की मशीन खराब होने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्केन की मशीन खराब होने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब है। जिससे अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए ही लौटना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में मशीनों का खराब होना आम है। ऐसा आए दिन होने से जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के आने वालों को मशीन खराब होने के कारण लौटना पड़ा। सीटी स्कैन के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार को मशीन खराब हो गई थी, जिस कारण सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पहुंचे इदरीशपुर के लोगों का कहना था कि चिकित्सक ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। वह सोमवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने आए थे। चिकित्सकों का कहना है कि मशीन खराब हो गई है। जिस कारण सीटी स्कैन नहीं हो पाएगा। सीटी स्कैन न होने पर लोग लौट गए।
दिल्ली से बुलाए इंजीनियर
सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का पार्ट खराब हो गया था। सोमवार को दिल्ली से इंजीनियर बुलाकर मशीन ठीक कराई है। मंगलवार से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।