फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crushing stopped in Ramala mill, stood first in the division

Baghpat News: रमाला मिल में पेराई बंद, मंडल में प्रथम स्थान पर रही

Sat, 03 Jun 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crushing stopped in Ramala mill, stood first in the division
- इस सत्र में 251 करोड़ रुपये का कर चुकी है भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला का शुक्रवार को पेराई सत्र समाप्त होने पर पेराई बंद कर दी गई। मिल इस सत्र में 89 लाख 32 हजार 507 क्विंटल गन्ने की पेराई कर मंडल में प्रथम स्थान पर रही है। मिल ने इस सत्र में 251 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। शुक्रवार को मिल के प्रधान प्रबंधक ने आखिरी गन्ना चैन में डालकर पेराई सत्र पूरा कराया।

प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 4 नवंबर को चालू किया गया था। मिल की प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल पेराई की क्षमता है। मिल में दो जून तक 89 लाख 32 हजार 507 क्विंटल गन्ने की पेराई कर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें बागपत मिल का पांच लाख क्विंटल गन्ना भी शामिल किया गया। मिल की ओर से इस सत्र के शेष बकाया का भुगतान भी जल्द कराया जाएगा। मिल प्रबंधन ने शुक्रवार को पेराई सत्र समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव, जीके पोद्दार, चीफ इंजीनियर एपी सिंह, चीफ कैमिस्ट एसके झा, डीके द्विवेदी, आरके त्रिपाठी, सुमित पंवार सहित मिल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed