फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crushing of sugarcane outside will not be allowed in Ramala Mill.

Baghpat News: रमाला मिल में नहीं होने दी जाएगी बाहर के गन्ने की पेराई

Fri, 15 Sep 2023 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Crushing of sugarcane outside will not be allowed in Ramala Mill.
-किसानों ने मुख्यमंत्री और गन्ना आयुक्त के नाम मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-6
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला मिल में शुक्रवार को किसानों की पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने मिल में बाहर के गन्ने की पेराई करने का विरोध किया। किसानों ने मिल में बाहर के गन्ने की पेराई करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने मिल के प्रबंधक शादाब असलम को मुख्यमंत्री और गन्ना आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

पंचायत में मिल के पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया ने कहा कि रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता 90 लाख क्विंटल है। पिछले दो साल से मिल में बागपत शुगर मिल के गन्ने की पेराई कराई जा रही है। दूसरी मिल के गन्ने की पेराई होने के कारण किसानों को समय पर पर्ची नहीं मिलती, जिससे पेराई सत्र पिछड़ जाता है। समय पर पर्ची जारी न होने के कारण किसानों को गर्मी के मौसम में गन्ने की छिलाई करने के लिए विवश होना पड़ता है। रमाला मिल के कुछ किसानों का गन्ना पहले ही भैंसाना, तितावी व खतौली चीनी मिल को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में रमाला चीनी मिल में बाहरी गन्ने की तौल न करने की मांग की। उन्होंने मिल में बाहरी गन्ने की पेराई करने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। पंचायत में आजाद ठेकेदार, अशोक चौहान, नरेश डारेक्टर, सुमित एलम, चंद्रपाल प्रधान, वीरपाल, राहुल, सहदेव, वेदपाल, सत्यपाल बुढ़पूर, ओमपाल, सोहनवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed