फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crusher mechanic killed, another injured in bike collision

Baghpat News: बाइकों की भिड़ंत में कोल्हू मैकेनिक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crusher mechanic killed, another injured in bike collision
सड़क हादसे में मृतक विनोद पांचाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- बागपत-पांची मार्ग पर हुआ हादसा, दिल्ली के अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल। बागपत-पांची मार्ग पर बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत होने पर कोल्हू मैकेनिक विनोद पांचाल (50) निवासी ढिकौली की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गौरव निवासी ढिकौली घायल हो गया। विनोद के भाई ने चांदीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

ढिकौली गांव निवासी विनोद पांचाल की पांची मार्ग पर कोल्हू मैकेनिक की दुकान है। बताया कि मंगलवार देर रात विनोद पांचाल पांची चौराहे से सामान खरीदकर घर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार गौरव निवासी ढिकौली के साथ उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में विनोद पांचाल और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनोद का परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, चांदीनगर पुलिस ने तहरीर मिलने पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि विनोद के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। चांदीनगर पुलिस का कहना है कि मुकदमे में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed