{"_id":"66f55f3fda528820cd03a6e6","slug":"crpf-si-who-came-on-leave-died-baghpat-news-c-28-1-bag1001-118953-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के एसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के एसआई की मौत
Fri, 27 Sep 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 27 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में पत्नी का ऑपरेशन कराने आए सीआरपीएफ के जवान की बीमारी से बुधवार को सोनीपत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
शहर की माता कॉलोनी में रहने वाले रिजवान ने बताया कि उसके पिता जमशेद (45) सीआरपीएफ में एसआई पद पर तैनात थे। जिनकी तैनाती वर्तमान में इंफाल मणिपुर में चल रही थी। उसकी मां का ऑपरेशन कराने के लिए पिता जमशेद एक सितंबर को 23 दिन की छुट्टी लेकर घर आए। 13 सितंबर को खांसी और कमर में दर्द होने की शिकायत पर टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर सोनीपत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने फेफड़ों में संक्रमण होने की जानकारी दी गई। दो दिन उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
एसआई जमशेद चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सीआरपीएफ के एसआई की मौत होने से काॅलोनी में भी शोक छाया रहा।