फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd of complainants kept on SP office

एसपी दफ्तर पर लगी रही फरियादियों की भीड़

Wed, 02 Oct 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd of complainants kept on SP office
बागपत। एसपी दफ्तर पर मंगलवार को फरियादियों की भीड़ लगी रही। एएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी राजकुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 सितंबर को उसका बेटा विक्की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। इसी समय कार सवार चार युवकों ने उसके अपहरण की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आरोपी मारने की धमकी देकर भाग निकला। इस घटना से पहले उसके छोटे बेटे राजा मलिक पर भी फायरिंग की थी। उसने उसी दिन तहरीर दे दी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। शाम को जमानत होते ही आरोपियों ने घर पहुंचकर फिर से मारने की धमकी दी। उसने जान-माल की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

पुराना कस्बा बागपत निवासी सुशील कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह समाचार पत्र विक्रेता है। 29 सितंबर को सिसाना गांव में मोमीन व इस्लाम समेत चार लोगों ने जानलेवा हमला किया था। गले में रस्सी का फंदा लगाकर मारने की कोशिश की थी। आरोपी भूमाफिया है और उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे है। बड़ौत के विजय नगर निवासी कर्ण सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बड़ा दामाद उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को घर पर लेकर आता है। उसके बेटे सतीश की मौत के बाद चार लाख रुपये भी हड़प लिए थे। उसने दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed