फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd gathered in the hospital, had to wait for the introduction of digital slip

अस्पताल में उमड़ी भीड़, डिजिटल पर्ची की सुविधा शुरू होने से घंटों करना पड़ा इंतजार

Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the hospital, had to wait for the introduction of digital slip
बागपत जिला अस्पताल स्थित पर्ची काउंटर में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
अस्पताल में उमड़ी भीड़, डिजिटल पर्ची शुरू होने से करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

बागपत। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में डिजिटल पर्ची की सुविधा शुरू होने के कारण काउंटर पर लंबी लाइन लग गई और मरीजों को घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। इससे वहां मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने एक अन्य काउंटर खुलवाने की मांग की।
रविवार और सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को अस्पताल खुला तो वहां भीड़ लग गई। जिला अस्पताल में कंप्यूटर पर्ची की सुविधा शुरू होने के कारण मरीजों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण पर्ची काउंटर पर लोगों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पर्ची बनवाने के लिए लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक लाइन में लगा रहना पड़ा। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोगों ने एक और काउंटर खुुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

-
मौसम में बदलाव, बढ़ रहे वायरल के मरीज
मौसम में बदलाव आने से वायरल के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। दो दिन बाद अस्पताल खुलने के बाद मरीजों की काफी भीड़ रही। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 के पार पहुंच गई। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि दो दिन बाद अस्पताल खुलने के कारण अस्पताल में काफी भीड़ रही। मंगलवार को अस्पताल में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित आए। इसके अलावा खांसी और जुकाम के मरीजों की भी संख्या काफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित है, मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था, भीड़ अधिक होने के कारण दो घंटे तक पर्ची बनवाने का इंतजार करना पड़ा। -मनोज कुमार, खेकड़ा
--
-अस्पताल में पिछले दो दिन से छुट्टी चल रही थी, मंगलवार को बुखार की दवाई लेने आया था। पर्ची काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी हुई। अस्पताल प्रबंधन को एक और काउंटर खोलना चाहिए। - बाबू खान, बसौद

--
वर्जन
- अस्पताल में पर्ची काउंटर पर डिजिटल सेवा शुरू की गई है। कंप्यूटर पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने के कारण पर्ची बनाने में समय लग रहा है। दो-चार दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी। -डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस।

बागपत जिला अस्पताल स्थित पर्ची काउंटर में लगी मरीजों की भीड़

बागपत जिला अस्पताल स्थित पर्ची काउंटर में लगी मरीजों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल स्थित पर्ची काउंटर में भीड़ होने के कारण पुलिस चौकी में बैठे मरीज

बागपत जिला अस्पताल स्थित पर्ची काउंटर में भीड़ होने के कारण पुलिस चौकी में बैठे मरीज- फोटो : BAGHPAT

पर्ची काउंटर के बाहर बैठे मरीज

पर्ची काउंटर के बाहर बैठे मरीज- फोटो : BAGHPAT

मनोज कुमार

मनोज कुमार- फोटो : BAGHPAT

बाबू खान

बाबू खान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed