{"_id":"66970b38efc5efa1a407f3f9","slug":"crores-spent-in-the-wards-of-rld-leaders-drought-in-the-wards-of-bjp-members-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-115588-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रालोद नेताओं के वार्डों में करोड़ों खर्च, भाजपा वालों के वार्ड में सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रालोद नेताओं के वार्डों में करोड़ों खर्च, भाजपा वालों के वार्ड में सूखा
Wed, 17 Jul 2024 05:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत में अध्यक्ष के साथ ही रालोद नेताओं के वार्ड में सबसे ज्यादा बजट खर्च किया गया है, जबकि भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी समेत कई सदस्यों के वार्डों में नाममात्र की राशि खर्च की गई है। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा होने के बाद वार्डवार बजट खर्च होने का ब्योरा तैयार करने पर यह खुलासा हुआ।
जिला पंचायत में भाजपा समेत अन्य कई सदस्य लगातार आरोप लगाते रहते हैं कि उनके वार्डों में विकास कार्य कराने में भेदभाव किया जा रहा है। अध्यक्ष समेत कुछ रालोद के सदस्यों के वार्ड में सबसे ज्यादा बजट खर्च किया जा रहा है। इसको लेकर हंगामा होने के बाद तय हुआ कि वार्डों के अनुसार कराए गए कार्यों पर जितना बजट खर्च हुआ है, उसका ब्योरा तैयार किया जाएगा। यह ब्योरा तैयार करके कुछ सदस्यों को दिया गया है, जिससे साफ हो गया कि रालोद की सदस्य रीता के वार्ड सात में सबसे ज्यादा तीन करोड़ नौ लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा रालोद के सदस्य सुभाष गर्जर के वार्ड 15 में दो करोड़ 92 लाख, रालोद की अध्यक्ष ममता किशोर के वार्ड 13 में दो करोड़ 84 लाख, रालोद की सदस्य शाहिदा के वार्ड 17 में दो करोड़ 79 लाख रुपये के कार्य कराए गए।
भाजपा नेताओं के वार्डों की स्थिति काफी खराब
भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रहीं बबली के वार्ड 18 में सबसे कम 15 लाख रुपये के कार्य कराए गए। भाजपा के सदस्य लक्ष्मण के वार्ड 11 में 51 लाख रुपये, रविंद्र बली के वार्ड 14 में 75 लाख रुपये के कार्य कराए गए। सपा की सदस्य गीता के वार्ड 16 में 76 लाख रुपये के कार्य कराए गए।
विज्ञापन
छह करोड़ अभी पिछले साल के खाते में पड़े
जिला पंचायत में खींचतान के कारण ही करीब छह करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष के खाते में पड़े हुए है। उन रुपयों को खर्च ही नहीं किया जा रहा है, जबकि उनसे काफी कार्य कराए जा सकते थे।
जिला पंचायत में अभी तक इस तरह कराए गए वार्डों में कार्य
-जैतून के वार्ड एक में दो करोड़ 28 लाख रुपये से 15 कार्य
-बसंत तोमर के वार्ड दो में दो करोड़ 76 लाख रुपये से 23 कार्य
-महबूब के वार्ड तीन में एक करोड़ 19 लाख रुपये से आठ कार्य
-धनपाल के वार्ड चार में दो करोड़ 54 लाख रुपये से 20 कार्य
-सुनीता के वार्ड पांच में एक करोड़ 71 लाख रुपये से 14 कार्य
-डाॅ. जयकुमार के वार्ड छह में एक करोड़ 42 लाख रुपये से 14 कार्य
-रीता के वार्ड सात में तीन करोड़ नौ लाख रुपये से 30 कार्य
-सीमा के वार्ड आठ में एक करोड़ 55 लाख रुपये से 10 कार्य
-साक्षी के वार्ड नौ में एक करोड़ 44 लाख रुपये से आठ कार्य
-परविंद्र के वार्ड दस में एक करोड़ 96 लाख रुपये से 12 कार्य
-लक्ष्मण के वार्ड 11 में 51 लाख रुपये से चार कार्य
-सुनील के वार्ड 12 में दो करोड़ 24 लाख रुपये से 10 कार्य
-ममता किशोर के वार्ड 13 में दो करोड़ 84 लाख रुपये से 22 कार्य
-रविंद्र बली के वार्ड 14 में 75 लाख रुपये से छह कार्य
-सुभाष गुर्जर के वार्ड 15 में दो करोड़ 92 लाख रुपये से 16 कार्य
-गीता के वार्ड 16 में 76 लाख रुपये से चार कार्य
-शाहिदा के वार्ड 17 में दो करोड़ 79 लाख रुपये से 14 कार्य
-बबली देवी के वार्ड 18 में 15 लाख रुपये से दो कार्य
-मनुपाल बंसल के वार्ड 19 में एक करोड़ 42 लाख रुपये से सात कार्य
-मिथलेश के वार्ड 20 में एक करोड़ 18 लाख रुपये से सात कार्य
--
मेरे वार्ड में कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। मैने कार्यों के प्रस्ताव कई बार दिए हैं। मगर हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है जो गलत है। - बबली, सदस्य भाजपा
जिला पंचायत में भ्रष्टाचार व्याप्त है। विकास कार्यों के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है और वहां के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले के वार्ड में कोई कार्य नहीं कराया जाता है। इसके लिए ही लड़ाई लड़ रहे हैं। - लक्ष्मण, सदस्य भाजपा
जिनके वार्डों में पहले कार्य नहीं हो सके है। उनके कार्यों को योजना में शामिल किया जा रहा है। अब उनके वार्डों में कार्य कराए जाएंगे। किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। - ममता किशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत