फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crisis on board examinations due to panchayat elections

पंचायत चुनाव से बोर्ड परीक्षाओं पर संकट

Sat, 27 Mar 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Crisis on board examinations due to panchayat elections
24 अप्रैल से शुरू होनी थी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाए जा चुके हैं 44 परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 अप्रैल से आयोजित होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा पर भी संकट मंडराने लगा है। पंचायत चुनाव की तिथि मुकर्रर होने के बाद यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि परीक्षा टलेगी। मई माह के पहले सप्ताह में परीक्षा शुरू होने के आसार है। शिक्षा अधिकारी अभी भी शासनादेशों का इंतजार कर रहे है।
पंचायत चुनाव और इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए जनवरी माह से ही ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। कारण दोनों तरफ से तैयारियां तेज थीं। चुनाव आगे होगा या फिर बोर्ड परीक्षा, इसके लिए संशय बरकरार था। इसी बीच शासन ने बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी। 24 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी हुआ था। तैयारियों के तहत जिले में 44 परीक्षा केंद्र भी बना दिए गए। विभागीय तैयारियों भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। अगले माह से परीक्षा कराने के लिए विभागीय जिम्मेदार तैयार बैठे थे। शुक्रवार को शासन ने आचार संहिता लागू करते हुए मतदान की तिथि घोषित कर दी। 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को मतदान की तिथि निर्धारित कर दी। जिले में दूसरे चरण में मतदान होगा। ऐसे में बोर्ड परीक्षा पर ग्रहण लगना तय है। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को स्थगित करने के संबंध में शासन से अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। मगर, पंचायत चुनाव में मतदान की तिथि घोषित हो चुका है। ऐसे में परीक्षा टल सकती है।
विज्ञापन

कोरोना बढ़ा तो भी बढ़ेगा संकट
जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उससे यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन पर संकट छा सकता है। बोर्ड परीक्षा में कमरे में तो दूर बैठ सकते हैं, लेकिन बाहर निकलते समय भीड़ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बने हैं इतने केंद्र
जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 32 हजार 754 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed