फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crimnal's murdered in baghpat

गर्दन लेकर गांव में घूमे तैमूर के परिजन

Sat, 19 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सिसाना खादर में मुसाहिद की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी गर्दन लेकर गांव नंगला रियावली में तैमूर की पत्नी के पास पहुंचे। उसके बाद पूरे गांव में गर्दन लेकर घूमे और जश्न मनाया।
विज्ञापन


मुसाहिद के परिजनों की माने तो तैमूर की पत्नी ने पहले ही गांव नंगला रियावली में ऐलान कर रखा था कि जो भी मुसाहिद की गर्दन काटकर उसके पास लाएगा, उसे मुंह मांगा इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


तैमूर गैंग के लोग मुसाहिद की जान के दुश्मन बने हुए थे। इसी कारण मुसाहिद गांव में नहीं रहता था। मुसाहिद की धोखे से निवाड़ा लाकर हत्या की गई है।

हत्या करने के बाद आरोपी उसकी गर्दन और अन्य अंगों को लेकर नंगला रियावली गांव में पहुंचे। उन्होंने तैमूर की पत्नी को सबसे पहले मुसाहिद की गर्दन और अन्य अंग दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपियों ने हर्ष फायरिंग और डीजे बजाकर जमकर जश्न मनाया। फिर मुसाहिद की गर्दन को लेकर गांव में घूमे।

उधर, पकड़े गए आरोपी तौहीद ने बताया कि उसके साथियों ने कपड़े उतारकर मुसाहिद की हत्या की थी। हत्या करने में शामिल रहा अज्ञात व्यक्ति जाते समय अपने हाथ में कपड़े में कोई सामान ले रहा था।

वह क्या ले रहा था? इसकी उसे जानकारी नहीं है। वह तो यमुना से वापस अपने घर चला गया था। अन्य लोग कहां पर गए? उसे जानकारी नहीं है।

इस बारे में कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि मृतक मुसाहिद के परिजनों ने इस तरह की बातें की है, लेकिन ऐसा नहीं है। हत्यारोपियों ने मुसाहिद की गर्दन और अन्य अंग यमुना में ही फेंके है। उन्हें तलाश किया जा रहा है।

यमुना में अंगों की तलाश
बागपत। पुलिस और गोताखोरों ने मिलकर शुक्रवार सुबह से शाम तक मुसाहिद की कटी हुई गर्दन और अन्य अंगों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बुढाना के डाक्टर से वसूली थी पांच लाख की रंगदारी

बागपत। पुलिस के मुताबिक मुसाहिद, अपने गांव से बाहर रहकर अपराध करता था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। इतना ही नहीं वह व्यापारियों और अन्य बड़े लोगों से रंगदारी भी वसूलता था।

पांच-छह दिन पूर्व उसे बुढ़ाना के एक निजी चिकित्सक से पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूली थी। हालांकि उसके खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

पकड़े गए तौहीद ने भी इसका खुलासा किया है कि मुसाहिद पेशेवर अपराधी था। वह रुपए लेकर हत्या करता था। उसने कई हत्याएं की थी। उसने रंगदारी वसूलने की जानकारी होने से इंकार किया है।

इस बाबत सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मुसाहिद के बारे में रंगदारी वसूलने और सुपारी लेकर हत्या करने की जानकारी मिल रही है। इसका पता लगाया जा रहा है।


नौशाद के खिलाफ नहीं हुई रिपोर्ट

बागपत। पकड़े गए आरोपी नौशाद के खिलाफ मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मुसाहिद के परिजनों ने पुलिस से कहा कि नौशाद ने घटना नहीं की है। नौशाद मुसाहिद का मौसेरा भाई है। हालांकि पुलिस उनकी बात पर विश्वास नहीं कर रही है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed