फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Zahad aka arrested in Lamba police encounter

जाहिद उर्फ लंबू पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
राहुल खट्टा के साथी एवं 12 हजार रुपये के इनामी जाहिद उर्फ लंबू को पुलिस ने बिनौली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार हत्या, लूट, डकैती और चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। 
विज्ञापन


जाहिद उर्फ लंबू मूलरूप से निरपुड़ा का रहने वाला है। आरोपी वर्ष 2013 से फरार चल रहा था। पहले मोस्टवांटेड रह चुके राहुल खट्टा के साथ मिलकर अपराध करता था। क्राइम ब्रांच और बिनौली पुलिस ने बिनौली क्षेत्र में उसकी घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस वालों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसको दबोच लिया। पुलिस को पता चला है कि जाहिद के पास हथियारों का जखीरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनको बरामद करने और उसकी प्रॉपर्टी का पता लगाने में लगी हुई है। वह बागपत के अलावा मेरठ, शामली, गाजियाबाद और पंजाब में छिपता था।  जाहिद के खिलाफ बागपत कोतवाली में ही 15 मुकदमे दर्ज है। 


पुलिस के जाल में फंस गया जाहिद 
बागपत। जाहिद ने अपने साथियों के साथ दो माह के अंदर ही पांच-छह डकैती की वारदात कर दी थी। तभी से यह गैंग पुलिस के टारगेट पर आ गया था। पुलिस ने उसके छह-सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो साथियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसी से जाहिद का नेटवर्क टूट गया था। इसी का फायदा उठाकर पुलिस ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed