ढांग में दबकर श्रमिक की मौत, दूसरा जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछौकरा गांव निवासी मजदूर नौशाद उर्फ कालू ( 32) पुत्र शमशाद, जमील पुत्र वहीद, बिनौली गांव निवासी मोंटी तीनों जनपद मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में स्थित बफावत गांव में मजदूरी करने गए थे। वहां पर जंगल मेें ठप पड़े एक नलकूप के कुएं मेें से वह ईंट निकाल रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम नौशाद और जमील कुएं में नीचे उतरकर ईंट निकाल रहे थे और मोंटी ऊपर ईंट खींच रहा था। इस बीच मिट्टी कुएं मेें गिर गई। इसको लेकर मोंटी ने शोर मचाया तो आसपास खेतों मेें काम कर रहे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जमील को तो बचा लिया, लेकिन नौशाद की मौत हो गई। सूचना पर पिछौकरा गांव के पूर्व प्रधान मुनीफ कुरैशी के साथ काफी संख्या मेें लोग वहां पर पहुंचे और घायल जमील को मेरठ के एक अस्पताल मेें भर्ती कराया। इसके बाद नौशाद का शव गांव लेकर आए। शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक के पिता शमशाद, पत्नी रूक्सार, बच्चे समीर, नगमा, शहनाज, भाई दिलशाद, आरिफ, शेरूदीन का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है।