{"_id":"59aefef64f1c1b78078b4802","slug":"women-s-devotees-tampered-in-shobhayatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत वंदना चौक से युवक को हिरासत में ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश विसर्जन शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने कमेटी के पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। पीछा करने पर एक युवक को पकड़ लिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ।
शहर में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही बड़ा बाजार में पहुंची, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की। समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कमेटी के पदाधिकारियों ने विरोध किया तो उनके साथ आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए।
उस समय जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव करा दिया। जैसे ही झांकी माता काली मंदिर के पास पहुंची, तभी आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें दो पदाधिकारी घायल हो गए। इससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन
बाद में आरोपी धमकी देकर भागने लगे। पीछा करने पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास से एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसको लेकर कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।