फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman raped by swindle

नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म

Mon, 16 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती को नौकरी का झांसा देकर एक युवक बागपत ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती को कार से धक्का देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि एक युवक, उसके मोहल्ले में पिछले कई माह से आता-जाता था। आरोपी ने उसकी नौकरी लगवाने का लालच दिया। एक फैक्ट्री में करीब एक माह पूर्व आरोपी उसे अपने साथ लेकर भी गया। लेकिन वहां पर उसकी नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे आरोपी उसे नौकरी लगवाने के बहाने से अपनी कार में लेकर बागपत आया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित दिल्ली बाईपास के पास पुराना कस्बा को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खेत में ले जाकर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे अपनी कार में बैठकर ले जाने लगा। कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ने उसे कार से धक्का देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी।


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed