फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman killed in begmabad

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 28 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in begmabad
परिजनों से वार्ता करते गौरीपुर जवाहरनगर के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पाबला बेगमाबाद गांव में विवाहिता रूबी की जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले इसे बीमारी से मौत बता रहे हैं। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 गौरीपुर जवाहरनगर निवासी रूबी (30) की शादी छह साल पहले पाबला बेगमाबाद निवासी संजय से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी का जन्म एक सप्ताह पूर्व हुआ है। वह कई दिन से जीटीबी अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे रूबी का शव पाबला गांव में पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने मृतका के मायके और ससुराल के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबी के पिता जयकिरत का कहना है कि रूबी के ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं थे। काफी समय से वे दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। समय-समय पर उन्होंने रूबी को रुपये भी दिए, लेकिन ससुरालवाले कुछ समय बाद दोबारा रुपये मांगने लगते थे।

आरोपी रूबी के छूछक में बाइक मांग रहे थे। उन्होंने असमर्थता जताई तो उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ही ससुरालियों ने रूबी की हत्या की है। उधर, रूबी के ससुर सत्यपाल का कहना है कि रूबी चार-पांच दिन से बीमार थी। उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

उपचार के दौरान ही मौत हुई है। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतका की मौत का कारण पता चलने पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। 

 उधर, रूबी के पिता का कहना है कि ससुरालवालों ने न तो रूबी के बीमार होने की जानकारी दी और न ही उसकी मौत की। उनके पास तो किसी अज्ञात नंबर से रूबी की मौत से संबंधित फोन आया था। वे पाबला पहुंचे तो ससुरालवाले गुपचुप तरीके से रूबी के दाह संस्कार की तैयारी में लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूबी का शव उठाने का प्रयास किया।


इसका उसके ससुरालियों ने विरोध किया। उनका कहना था कि रूबी की बीमारी से मौत हुई है। उसके पोस्टमार्टम की क्या जरूरत है। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे वहां हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed