लुहारी में ग्रामीणों ने वन माफिया को दौड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने कहा पिछले एक सप्ताह से लुहारी गांव के जंगल में वन माफिया सक्रिय है, जो अवैध कटान करने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार ग्रामीण और वन माफिया आमने-सामने भी हो चुके है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी वन दरोगा साधुराम कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भी वन माफिया ने गांव के जंगल में अवैध पेड़ कटान का प्रयास किया, तो सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया और इसकी सूचना वन दरोगा साधुराम को दी।
आरोप है सूचना देने के बाद भी वन विभाग को कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित ग्रामीण वन कार्यालय में पहुंचे तो वन दरोगा साधुराम सोते मिले। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम दीपाली कौशिक को शिकायत कर वन दरोगा पर वन माफिया के साथ मिलीभगत का आरोप लगाकर मामले की जांच करने की मांग की। एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा शिकायत मिली है, विभागीय अफसरों को निर्देश देकर जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन में सुधीर, संदीप, राजकुमार, प्रदीप, अशोक, संजीव, राजपाल, हरेंद्र, सुरेंद्र, ओमपाल, हरवीर आदि रहे।
उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा मामला गंभीर है, जांच कर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ वन दरोगा साधुराम ने आरोप निराधार बताएं।