फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Value of property in FIR showed zero

एफआईआर में संपत्ति की वैल्यू जीरो दिखाई

Sun, 23 Jul 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 23 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे निर्माण में 455 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ और एफआईआर में संपत्ति की वैल्यू जीरो दिखाई गई है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के लिए आईएएस और पीसीएस अफसरों को बचा लिया गया है। इसका खुलासा आईटीआई से हुआ है। 
विज्ञापन


 आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया  हाईवे निर्माण में 455 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। इसकी उसने उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण से सूचना मांगी। जो सूचना मिली वह चौका देने वाली थी। हाईवे निर्माण में घोटाला हुआ 445 करोड़ का, लेकिन जमीन की वैल्यू जीरो दिखाई गई है।
विज्ञापन


जबकि 18 करोड़ रुपये के पेड़ बेचे गए हैं। इसकी भी वास्तविक कीमत ज्यादा है। उन्होंने बताया इस तरह से चालबाजी की गई है ताकि आईएएस और पीसीएस अफसरों पर कोई आंच न आए। जबकि  दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे निर्माण का गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर के लिए डीएम सहित 13 विभागों के प्रमुख सचिव मॉनीटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ही नहीं, सबसे कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों पर 467, 468, 471 लोक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा होना चाहिए था। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया हाईवे पर स्थित  पेड़ों की कीमत की जांच और हाईवे निर्माण के लिए जिम्मेदार सभी विभागों के  अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed