{"_id":"57a7879b4f1c1b2f1a2b9420","slug":"uproar-on-tearing-women-s-cloth","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कपड़े फाड़ने पर हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कपड़े फाड़ने पर हुआ हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कुछ लोग मकान के बाहर खडे़ होकर नशा करते हैं। मना करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। उसने कोतवाली में घटना की शिकायत की।
देशराज मोहल्ले की विशेष समुदाय की महिला ने बताया मोहल्ले के दूसरे समुदाय के कुछ लोग उनके मकान के सामने खड़े होकर पिछले काफी समय से नशा करते हैं। उसने कई बार उन्हें ऐसा करने से मना किया। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करते थे।
रविवार सुबह भी आरोपियों ने ऐसा ही किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इससे वहां हंगामा हो गया।
मोहल्ले के काफी लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पुराना कस्बा निवासी निक्कू ने कहा परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। उसने कोतवाली पर घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
मीतली में व्यक्ति को पीटा
बागपत। मीतली गांव के नरेश ने कहा गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। रविवार को भी उसके साथ मारपीट की गई। उसने पुलिस से शिकायत की।
मकान कब्जाने का आरोप
दाहा। मोहम्मदपुर खुंटी गांव की महिला मोनिका की शादी मुजफ्फरनगर में हुई थी। वह अपने परिवार के साथ अपने मायके में रहती है। आरोप है उसके परिवार के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर मकान पर कब्जा कर लिया है। उसने पुलिस से शिकायत की।