{"_id":"60f122678ebc3eccc73a3ecf","slug":"up-news-dead-body-of-a-man-from-delhi-has-found-in-forest-of-a-village-near-eastern-peripheral-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिल्ली से लापता शहजाद की लाश ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे पड़ी मिली, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दिल्ली से लापता शहजाद की लाश ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे पड़ी मिली, मचा हड़कंप
Fri, 16 Jul 2021 11:38 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:38 AM IST
सार
दिल्ली से लापता एक व्यक्ति की लाश ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे खेत में पड़ी मिली। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जानकारी लेती बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे मुबारिकपुर गांव के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त दिल्ली के सीमापुरी निवासी शहजाद (50) पुत्र गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक 11 तारीख से घर से लापता था। मुबारिकपुर निवासी भीम के ज्वार के खेत में शव पड़ा मिला। उसके गर्दन पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। खेकड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर शहजाद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शहजाद की हत्या की आशंका जताते हुए जल्द ही इसका खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन