{"_id":"618d3b0e7196b133187f9572","slug":"up-news-baghpat-police-has-arrested-to-five-accused-with-women-in-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: सीआईडी अफसर बनकर करते थे ठगी, पुलिस ने महिला समेत पांच को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज खुलासा: सीआईडी अफसर बनकर करते थे ठगी, पुलिस ने महिला समेत पांच को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज
Thu, 11 Nov 2021 09:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:17 PM IST
सार
बागपत पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सीआईडी अफसर बनकर ठगी करते थे। ये आरोपी अभी तक स्टोर संचालकों से आठ लाख रुपये की ठगी कर चुके थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईडी के फर्जी अफसर बनकर खेकड़ा के बाजार मे मेडिकल स्टोर संचालकों से अवैध वसूली करने आए दो महिलाओं समेत पांच शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इन सभी ठगों ने पिछले तीन माह के अंदर दिल्ली और पश्चिमी यूपी के एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर संचालकों से आठ लाख रुपये से अधिक की अवैध वसूली की है। पुलिस ने इनके पास से एक वॉकी-टॉकी, तीन मोबाइल फोन और अवैध वसूली के 35 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
बागपत में खेकड़ा के बाजार में 10 नवंबर को दो महिलाएं तीन युवकों के साथ दीपक शर्मा के मेडिकल स्टोर में पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने आप को सीआईडी का अधिकारी बताकर मेडिकल स्टोर में छानबीन कर दवाइयों में कई खामियां बताकर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कराकर जेल भेजने की धमकी दी और उससे बचाव के लिए पांच लाख रुपये मांगे। बाद में एक लाख रुपये में डील हुई थी। वहीं दीपक ने डरकर 35 हजार रुपये तभी उन्हें दे दिए थे। 65 हजार रुपये शाम तक देने का वादा किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
इस दौरान जिला ड्रग इंस्पेक्टर को मामले की सूचना मिल गई। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को फोन कर इन फर्जी अफसरों की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस तभी मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं सहित पांचों ठगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में उनसे पूछताछ की।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि ठगों के गिरोह की जड़े देश की राजधानी दिल्ली तक फैली है। इनमें दो ठग दिल्ली, एक ठग लोनी और एक ठग गाजियाबाद का रहने वाला है। ये ठग फर्जी सीआईडी अफसर बनकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर हाथ में वॉकी टॉकी और महंगे फोन लेकर चेकिंग की खानापूर्ति कर दवाइयों में खामियां निकालते हैं। मेडिकल स्टोर संचालक को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और लाइसेंस निरस्त कराने का डर दिखाकर अवैध वसूली करते हैं। खेकड़ा के बाजार में दीपक शर्मा से भी इन्होंने इसी तरह से अवैध वसूली की है। ठगों के पास से एक वॉकी टॉकी, तीन फर्जी अफसर पहचान पत्र, तीन मोबाइल फोन और अवैध वसूली के 35 हजार रुपये बरामद किए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक दीपक शर्मा ने दोनों महिलाओं सहित पांचों ठग अंकुश, अनिल, यामीन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को पांचों ठगों का चालान किया।