फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime News: A former soldier was shot dead in Baraut of Baghpat

यूपी: नाले के विवाद में बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पूर्व सैनिक की हत्या से मचा कोहराम, सामने आई अफसरों की बड़ी लापरवाही

Mon, 22 Mar 2021 02:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Mar 2021 02:24 PM IST
सार

  • बागपत में नाले निर्माण के विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या  
  • पांच दिन पहले तहसील दिवस में की गई थी विवाद की शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई
  • अधिकारियों ने सुनी होती फरियाद तो नहीं जाती अनुज की जान

विज्ञापन
UP Crime News: A former soldier was shot dead in Baraut of Baghpat
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के गांव बड़ौली में हाईवे किनारे बनाए जा रहे नाले की मिट्टी डालने के विवाद में एक पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व सैनिक ने पांच दिन पहले तहसील दिवस में इस विवाद की शिकायत की थी और दो-तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों का विवाद थाने तक पहुंचा था। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाद को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार रात फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पूर्व सैनिक की जान चली गई।

विज्ञापन


मृतक पूर्व सैनिक अनुज उर्फ मोनू पुत्र महक सिंह (28 वर्ष) बड़ौली गांव का रहने वाला था। गांव में हाईवे किनारे बन रहे नाले के निर्माण के बाद बची जगह पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में एक सप्ताह से विवाद चला रहा है। रविवार रात करीब 11:45 बजे नाले के किनारे पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया। एक पक्ष के राजकुमार ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें अनुज को गोली लग गई। गंभीर हालत में चिकित्सक उसे बड़ौत के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी  फरार हो गया।
विज्ञापन

      
अधिकारियों ने सुनी होती फरियाद तो नहीं जाती अनुज की जान
नाला निर्माण के जिस विवाद को लेकर अनुज की हत्या की गई। इसी विवाद को लेकर पिछले एक सप्ताह से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई थी। अनुज ने पांच दिन पहले तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो-तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और मामला थाने तक पहुंचा था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनुज के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो अनुज की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का एक साल: अपनों को कंधा तक न दे सके... आंखों में आंसू और बयां किया दर्द, तस्वीरें

अनुज की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल है। घटना के वक्त अनुज की पत्नी निधि भी घटना स्थल पर मौजूद थी। गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में हाईवे किनारे नाले का निर्माण किया जा रहा है। हत्यारोपी राजकुमार ने अपने घर के बाहर मिट्टी डाल दी है, नाले के आगे भी मिट्टी डाल दी। इसका अनुज का परिवार विरोध कर रहा है और उनकी जल निकासी बाधित हो रही है।  

सूचना के बाद सीओ आलोक सिंह, एडसीएम दुर्गेश कुमार मिश्र, कोतवाल अजय शर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि नाले के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना की जांच कर दी गई है आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही रही है।

थाने पर जुटी भीड़, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
अनुज की हत्या के बाद परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भी कोतवाली पहुंचे और हत्यारोपियों की की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में ग्रामीण देर रात तक थाने पर ही डटे हुए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed