फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sisters raped

दो बहनों की लूटी अस्मत

Mon, 23 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 23 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किशोरी की गांव के स्कूल में तो दूसरी किशोरी की पड़ोसी मकान में आठ युवकों ने अस्मत लूटी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपियों के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार की जुबां दबा दी। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो बेटियों की शादी तो दूर रिश्ता भी नहीं होने देंगे। क्षेत्र में केस चर्चा का विषय बना है। 
विज्ञापन


गांव के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व दो सगी बहनों को गांव के ही आठ युवक रात के समय मकान से ले गए। आरोपी युवक एक किशोरी को गांव के स्कूल में ले गए और दूसरी किशोरी को पड़ोस के एक मकान में। वहां ले जाकर आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने अपने घर में पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़ित परिवार पुलिस के पास शिकायत करने जाता, उससे पहले ही आरोपी युवकों के परिजन और गांव के कुछ लोगों ने उन्हें पुलिस कार्रवाई करने से रोक दिया।

उन्होंने कहा यदि पुलिस से शिकायत की तो दोनों लड़कियों की शादी तो दूर उनका रिश्ता भी नहीं होने दिया जाएगा। परिवार ने मामले की किसी से शिकायत नहीं की। 

 उधर, क्षेत्र में दो किशोरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी मिलने पर दोघट पुलिस शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंची।

उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। दूसरी तरफ थाना दोघट के प्रभारी लोकेश शर्मा ने बताया गांव में गैंगरेप की जानकारी मिलने पर वे खुद गांव में गए , लेकिन बालिकाओं के परिजनों ने इस  तरह की वारदात होने से इंकार कर दिया है। 

उधर, गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों ने बताया गांव में दो सगी बहनों से दुराचार की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है या नहीं, इसकी तो जानकारी नही हैं, लेकिन मामले में गांव में पुलिस जरूर आई थी। 

अपहरण कर किशोरी से दिल्ली में गैंगरेप
तीन युवकों ने चांदीनगर क्षेत्र की विशेष समुदाय की किशोरी का अपहरण किया और दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण संबंधित गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  

पुलिस के मुताबिक किशोरी (17) ने बताया  गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण करके ले गया। आरोपी युवक उसे दिल्ली समेत कई स्थानों पर लेकर गए। आरोपियों ने आठ दिन तक उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट की। धमकी दी यदि किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बाद में उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कहा इस मामले में आरोपी विकास, राकेश और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना चल रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed