फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trying to burn the family

परिवार को जलाने की कोशिश

Thu, 18 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 18 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Trying to burn the family
आग से नष्ट हुए सामान को दिखाती कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुछ लोगों ने मंगलवार की रात में मकान में आग लगाकर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मुन्नी बेगम के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दो बार पहले जान से मारने की नियत से उन पर गोली चलाई जा चुकी है। वारदात से परिवार दहशत में है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी और महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष मुन्नी बेगम ने बताया मंगलवार की रात में परिवार मकान में सो रहा था। कुछ सदस्य मकान के नीचे कमरे में सो रहे थे, तो कुछ दो मंजिल कमरे की छत पर। रात में करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने मकान के कमरे में आग लगा दी।
विज्ञापन


इसी दौरान वह जाग गई। उसके चिल्लाने पर परिजनों ने  भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटे उठती देखकर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक नगदी, आभूषण समेत करीब छह लाख रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में आग लगने से एक कमरे की छत में भी दरार आ गई। कांग्रेस नेत्री ने कहा जान से मारने की नियत से मकान में आ लगा गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों का पता लगाने और परिवार को सुरक्षा दिलानेे की गुहार लगाई। 


पुलिस अफसर पर बदसलूकी का आरोप 
बागपत। कांग्रेस की पीसीसी  सदस्य भगवती देवी पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली में पहुंची। आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई की मांग की तो एक अफसर ने उनके साथ बदसलूकी की। उनका कहना है कि मुन्नी पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। दोनों बार गोली लगी, किसी तरह उनकी जान बची। उन्होंने अफसरों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इस आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा बदसलूकी का आरोप पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed