{"_id":"5a68d9bd4f1c1ba3268b650b","slug":"try-to-kidnap-the-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह के अपहरण की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बेटे की हत्या की पिता पैरवी न करें, इसलिए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोर्ट से लौटते समय उसका अपहरण करने का प्रयास किया। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी उससे लूटपाट करके फरार हो गए।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी रामेश्वर के शिकायत पत्र के मुताबिक उसके बेटे निकेश उर्फ निक्की की 14 जनवरी 2016 को हत्या कर दी । केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे है।
12 जनवरी को कोर्ट में तारीख पर आया था। लौटते समय विकास भवन के निकट उसके पास एक कार आई। उसमें सवार आरोपी दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उसके अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी उसकी जेब से 2340 रुपये निकालकर ले गए। इसकी पुलिस अफसरों को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।