{"_id":"5856d74e4f1c1b8261c061da","slug":"try-to-gangrape-5th-of-student-drink-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"5वीं की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, जहर पिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5वीं की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, जहर पिलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने 5वीं की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से शिकायत की गई है।
गांव के युवक ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बहन को पड़ोस की एक लड़की अपने घर ले गई। वहां पहले ही तीन युवक मौजूद थे। इनमें दो लड़की के भाई हैं। आरोप है कि तीनों ने उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर किशोरी से मारपीट की। उसने परिजनों को उनकी करतूत बताते की बात कहीं तो आरोपी युवकों ने किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसकी हालत बिगड़ गई।
किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती सुनाई। बाद में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि लड़की के परिजनों से पहले उसका इलाज करने के लिए कहा गया है। उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।