{"_id":"57796ba34f1c1b72027f9d52","slug":"try-to-abduct-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के पुरियान मोहल्ले में बच्चे को अगवा करने के प्रयास के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरियान मोहल्ला से एक आठ वर्षीय बच्चे को तीन युवक अगवा कर भागने लगे, तभी वहां मौजूद एक बच्चे ने उन्हें ईंट मारी और शोर मचा दिया। बच्चे के शोर मचाने पर लोग बदमाशों के पीछे दौड़े तो वे बच्चे को छोड़ भाग निकले। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में बच्चे के बाबा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुरियान मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद का आठ वर्षीय बेटा मोहम्मद जयद बाजार से साइकिल पर सामान लेकर आ रहा था। जब वह पुरियान मोहल्ले की गली के बाहर पहुंचा तो वहां पहले से खड़े एक नाकबपोश और तीन बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और उसे अगवा कर ले चल दिए।
उसी दौरान वहां फैजल नामक किशोर खड़ा था। उसने उन्हें ईंट मारी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बदमाशों के पीछे भागे तो वे अपहृत जयद को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
दिन दहाड़े बच्चे को अगवा करने की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भागे बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
बाद में पुलिस बच्चे को लेकर बाजार पुलिस चौकी पहुंची तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई और सीओ सीपी सिंह ने बच्चे से घटनाक्रम की जानकारी ली। बच्चे के बाबा महीनुद्दीन उर्फ कल्लू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया बदमाश बाइक पर सवार थे और उन्होंने बच्चे के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नगर में अपहृत बच्चों का गिरोह सक्रिय
बड़ौत। इससे पूर्व शौरगिरान मोहल्ले से 16 अप्रैल को अनीस पुत्र आसिफ को भी अज्ञात बदमाश घर के बाहर से अगवा कर ले गए थे। इसका आज तक पता नहीं चला है।इससे लगता है नगर में बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह सक्रिय है। नगरवासियों ने इस गिरोह को पकड़ने की पुलिस से मांग की है।
फैजल के साहस की सराहना की
बड़ौत। यदि फैजल साहस का परिचय नहीं देता तो बदमाश जयद को अगवा कर ले जाते। मोहल्ले के लोगों ने फैजल के साहस की सराहना की।