{"_id":"57f410d54f1c1b8c32270cff","slug":"to-avenge-the-insult-to-the-young-men-killed-omprakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान का बदला लेने के लिए युवकों ने ओमप्रकाश को मारा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपमान का बदला लेने के लिए युवकों ने ओमप्रकाश को मारा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसी में किसान ओमप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को सुन्हैडा स्टेशन के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा दोनों भाइयों ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए ओमप्रकाश की हत्या की।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी पचपन वर्षीय किसान ओमप्रकाश की दो सगे भाइयों (मोहन और अमित) ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने घेर में था। मृतक के पुत्र संजू ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
हत्यारोपी मोहन का हाथ में गोली लगने के कारण दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उस पर निगरानी रखेे है, ताकि वहां से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया मंगलवार को शाम करीब छह बजे सूचना मिली फरार हत्यारोपी अमित सुन्हैडा रेलवे स्टेशन के समीप छिपा है। घेराबंदी कर उसे हत्या में प्रयुक्त तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा।