{"_id":"b6d55e514dc1199c2179214d512f00a1","slug":"three-inspector-suspended-in-bus-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लूट में तीन दरोगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में लूट में तीन दरोगा निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ककड़ीपुर चेक पोस्ट के पास बुधवार को रोडवेज बस में लूटपाट के मामले में एसपी ने एसओ रमाला को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि तीन दारोगाओं को निलंबित कर दिया गया। इस लूट में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
बुधवार की शाम को शामली से बड़ौत आ रही बड़ौत डिपो की बस में चार बदमाशों ने हथियार के बल पर चालक और परिचालकों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर परिचालक मोहित को गोली मार दी गई थी। सात साल की एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई थी।
बदमाश लाखों की लूट कर आराम से फरार हो गए थे। सरेशाम हुई इस लूटपाट से जिला पुलिस की काफी फजीहत हुई।
इस घटना के 24 घंटे बाद अभी तक भी पुलिस खाली हाथ है। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि इस मामले में रमाला थाना प्रभारी समय सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही थाने से कुछ दिनों से गैर हाजिर चल रहे तीन दारोगा भरतवीर, संजीव और रूप गिरि को सस्पेंड कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि इस केस के खुलासे के पुलिस टीमें लगाकर सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। उधर. ककड़ीपुर चेकपोस्ट के पास बुधवार को सरेशाम बड़ौत डिपो की रोडवेज बस में हुई लूट के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।