फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three houses were found in Basi

बसी में तीन घर खंगाले

Sun, 09 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 09 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा।  क्षेत्र के ग्राम बसी में रात्रि में चोरों ने तीन मकानों से हजारों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती कपडे़ आदि सामान चोरी किया। जबकि अन्य तीन मकानों में जागने के बाद चोरी का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों ने चोरों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी राकेश, अनूप और मुकेश के मकानों का निशाना बनाया। तीनों मकान मालिक परिजनों समेत मकान के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोर राकेश के मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर दो हजार रुपये, कीमती कपडे़ और पाजेब, अनूप के मकान से कीमती कपडे़, चार हजार रुपये और जेवरात, मुकेश के मकान से भी घरेलू सामान चुराया।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने पास के ही तीन अन्य मकानों को भी अपना निशाना बनाना चाहा, लेकिन लोगों के जागने के चलते शोर मचाने पर चोर भाग खडे़ हुए और जंगल में भागे। ग्रामीणों ने चोरों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन चोर ग्रामीणों के हाथ नहीं लगे। उन्होंने थाने तहरीर दी। चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed