युवक ने महिला के कुंडल खींचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूंस वाली मस्जिद के पीछे बर्फ वाली गली की रहने वाली कुंती देवी जैन पत्नी रामनिवास जैन बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर आ रही थी। जब वह अपनी गली में घुसी तो पीछे से ही पीछा कर रहा एक युवक दौड़कर आया और उसके कानों के सोने के कुंडल खींचकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा युवक ने अपना नाम सचिन पुत्र लाला शिकोहपुर गांव का रहने वाला बताया। उसने हाल में ही कक्षा 12 की व्यक्तिगत परीक्षा दी। इस संबंध में रामनिवास ने कोतवाली में तहरीर दी। पकड़े गए युवक की जेब से सोने के कुंडल भी बरामद किए।
महिला से की छेड़छाड़
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो युवकों ने एक महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला का कहना है कि ये दोनों युवक अक्सर फब्तियां कसते हैं। बृहस्पतिवार को युवक घर में ही घुस आए और छेड़छाड़ की। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
सोलर लाइट चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में रविंद्र के मकान के सामने गली में लगी सोलर लाइट को बुधवार रात चोरी कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह पता चलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।