{"_id":"5793cfce4f1c1b3c2bc4cec2","slug":"the-young-man-attacked-with-bricks-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से युवक पर हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंटों से युवक पर हमला, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। संगम सिनेमा के पास तीन युवकों ने एक छात्र से मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर ईंटों से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो युवक भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक को पकड़ पुलिस को सौंपा। छात्र को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
कक्षा 12 का छात्र दानिश पुत्र युनूस पठानकोट मोहल्ला का रहने वाला है। वह शनिवार की सुबह फुटबाल खेलने जा रहा था। जब वह बड़का रोड संगम सिनेमा के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया। उन्होंने युवक से मोबाइल और 6200 रुपये छीन लिये।
विरोध करने पर उसे ईंटो से हमलाकर अधमरा कर दिया। चीख सुनकर जब आसपास के लोग उधर दौड़े तो हमलावर भागने लगे लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक सिद्धांत पुत्र कैलाश फतेहपुर पुट्ठी का है। पुलिस ने घायल दानिश को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर मेरठ रेफर किया । इस संबंध में दानिश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।