दुकान में लूटपाट से व्यापारियों का पारा चढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी स्टैंड पर बिजेंद्र की किराना की दुकान है। बुधवार शाम करीब पांच बजे व्यापारी बिजेंद्र अपने साथी रविंद्र के साथ दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे, तभी सशस्त्र बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर गल्ले से 70 हजार रुपये लूटे थे। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना से क्षुब्ध व्यापारियों ने दुकान बंद कर दी। बाद में सभी ने बैठक कर निर्णय लिया कि जल्द से जल्द केस का खुलासा नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी रोष व्याप्त है। उधर, व्यापारियों की बैठक में बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। आश्वासन दिया कि अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई।
देर रात तक धरने पर बैठे रहे व्यापारी
बालैनी। लूटपाट की वारदात के मामले में व्यापारी पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। पुलिस और नेताओं ने उनको समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक केस का खुलासा नहीं होगा न बाजार खुलेगा और न ही वे धरने से उठेंगे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरने पर नहीं पहुंचे एसपी, व्यापारियों में रोष
बालैनी। एसपी अजय शंकर राय ने बृहस्पतिवार को शाम के समय घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बाद में वहां से लौट आए। जबकि व्यापारी घटना स्थल से थोड़ी दूर धरने पर बैठे रहे। वहां पर एसपी के न पहुंचने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।