{"_id":"612a666f8ebc3e74e77fc170","slug":"the-grandmother-of-the-victim-girl-tried-to-immolate-herself-with-petrol-in-the-sp-office-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म पीड़िता की दादी ने एसपी दफ्तर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश पर 22 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दुष्कर्म पीड़िता की दादी ने एसपी दफ्तर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश पर 22 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 28 Aug 2021 10:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:08 PM IST
सार
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ अगस्त को दूसरे वर्ग की किशोरी से गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा 14 अगस्त को दर्ज कराया था।
विज्ञापन
महिला ने एसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश की।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे वर्ग की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके विरोध में किशोरी के परिजनों ने शनिवार को एसपी कार्यालय में हंगामा किया। किशोरी की दादी ने अपने ऊपर पेट्रोल उडे़लकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उसे रोका। इस मामले में कोतवाली प्रभारी की ओर से दादी समेत 22 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ अगस्त को दूसरे वर्ग की किशोरी से गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा 14 अगस्त को दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को 25 अगस्त को जेल भेज दिया था। वहीं, आरोपी पक्ष ने किशोरी के परिजनों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़, गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत दी थी। वहीं इस मामले की सीओ से जांच कराकर शुक्रवार को किशोरी के परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके विरोध में किशोरी के परिजन शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलकर मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोप है कि शुक्रवार रात बिनौली पुलिस ने घर पहुंचकर जेल भेजने की धमकी दी थी। एसपी के थाना दिवस में होने के कारण किशोरी के परिजनों की सीओ (क्राइम) हरीश भदौरिया से मुलाकात हुई। इसके बाद भी किशोरी के परिजनों का गुस्सा कम नहीं हुआ। किशोरी की दादी ने आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर बोतल से पेट्रोल उड़ेल लिया। लोगों ने उसे आग लगाने से रोका। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। इसकी जानकारी पाकर एसपी नीरज जादौन ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
जांच सीओ क्राइम को सौंपी
इस मामले में बागपत कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा की ओर से दादी समेत 22 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह लग रहा है कि महिला ने आत्मदाह की कोशिश दूसरे केस की विवेचना को प्रभावित करने के लिए किया है। इस मामले की जांच सीओ क्राइम को सौंपी है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बागपत