{"_id":"57893ea14f1c1bb17b13e3b6","slug":"the-girl-will-not-get-threatening-to-leave-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की नहीं मिलेगी, गांव छोड़ने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की नहीं मिलेगी, गांव छोड़ने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट क्षेत्र के गांव चित्तमखेड़ी गांव से सवा माह से अपहृत किशोरी का मामला तूल पकड़ते लगा है। किशोरी के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर रही है। फरार आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं घर पर आकर धमकी दे रहे है कि लड़की नहीं मिलेगी। उन्हें गांव छोड़कर चले जाने की भी धमकी दे रहे हैं।
चित्तमखेड़ी गांव का विशेष समुदाय के व्यक्ति का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के गांव गनौली में स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता था। नौ जून को उसके गांव का गौरव, अपने भाई अरुण, पिता विनोद के अलावा मिंटू के साथ भट्ठे पर पहुंचा। रात के समय आरोपी उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।
घटना की लोनी थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया। अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोप लगाया कि आरोपी गांव में पंचायत कर उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे है। गुरुवार रात दो आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने धमकी दी कि लड़की को भूल जाओ। वरना अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं उन्हें गांव छोड़कर जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उनका कहना कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, वे गांव में नहीं जाएंगें। जमील, बिल्लू, महबूब, इकलाख, जावेद, आदिल, भूरा, खलील, हमीदन, खुर्शीदा, नसीसा, रूकसाना मौजूद रही। दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि लड़की का अपहरण गाजियाबाद क्षेत्र से हुआ है। वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार पर कौन दबाव बना रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पचास हजार बकाया और बेटी नहीं कराई बरामद
बागपत। व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी के अपहरण के अलावा आरोपी उसके घर से डेढ़ लाख रुपये ले गए थे। आठ दिन बाद ही गांव में पंचायत करके उसे एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाकी के 50 हजार रुपये नहीं दिए।