{"_id":"5761a3d84f1c1bf94111b672","slug":"the-driver-hijacked-car-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक का अपहरण कर कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक का अपहरण कर कार लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत एएसपी कार्यालय में पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक से बागपत के लिए बुक की गई कार को मंगलवार की रात में बदमाशों ने लूट लिया। चालक को कार में ही हत्या के इरादे से बंधक बनाया, लेकिन चमरावल रोड पर पुलिस चेकिंग में तीनों बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बंधन मुक्त हुए चालक ने पुलिस के सामने कहानी बयान की। एक बदमाश का पिता ग्राम सचिव है।
एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकारों को बताया मंगलवार की रात में पुलिस चमरावल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे बागपत की ओर से एक कार आती दिखाई दी।
सेंट एंजिल्स पब्लिक स्कूल के पास कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। चालक कार को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर कार को पकड़ लिया । जांच करने पर कार में दो लोग एक युवक को पीछे की सीट पर दबोचे मिले। पीड़ित ने बताया वह रोहतक के सांपला थाना क्षेत्र के गांव खरावड़ निवासी सत्यवान है।
विज्ञापन
वह मलिक ट्रेवलर्स में कार चलाता है। मंगलवार शाम आरोपी 18 सौ रुपये में किराये पर बागपत के लिए कार लेकर आए थे। बागपत क्षेत्र में यमुना पुल के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उससे गाड़ी लूट ली। उसे गाड़ी में पिछली सीट के नीचे बंधक बना लिया। पुलिस ने उसी समय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी अक्षय पांचाल पुत्र रामफल ठेकेदार निवासी सोनीपत, सोनू सिंह सोमवंशी पुत्र गुड्डू सोमवंशी निवासी कुम्हरावर फर्रुखाबाद (हाल निवासी सोनीपत) और बिंसू चौहान पुत्र रामेश्वर सिंह चौहान निवासी उरला बरेली (हाल निवासी सोनीपत) है।
आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो चाकू, ईंट और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने इकबाल किया है उनका इरादा कार लूट था। वह कभी पकड़े न जाए इसलिए चालक सत्यवान की हत्या करने का उनका इरादा था।
आरोपी अक्षय ने बताया उन्होंने कार लूटने का प्लान सोनीपत के देवी लाल पार्क में बनाया था। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथी बिंसू के साथ तीन दिन पूर्व बागपत में आकर रैकी की थी। उनका इरादा चालक की हत्या करने के बाद गाजियाबाद भाग जाने का था।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सोनीपत में सेंट्रो कार और बाइकों की लूट में हाथ होना इकबाल किया है। आरोपी नई-नई कार किराये पर लेकर चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर गाड़ी लूट लेते हैं। आरोपियों ने हरियाणा के विभिन्न जनपदों में वारदात को अंजाम दिया है।
इटावा में लूट करने निकले थे
बागपत। आरोपियों ने बताया हरियाणा के बहालगढ़ के एक ढाबा संचालक का इरादा इटावा में पांच लाख रुपये की लूट करने का था। इसके लिए उन्हें कार का इंतजाम करने को कहा गया था। उस घटना वारदात में उन्हें ढाई लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया था।
ग्राम सचिव का बेटा भी शामिल
बागपत। पकड़े गए आरोपी बिंसू चौहान ने बताया उसका पिता रामेश्वर चौहान ग्राम सचिव हैं। वह कक्षा दो पास है। वह सोनीपत में स्टील प्लांट में नौकरी करता है। आरोपी अक्षय पांचाल 12वीं पास है। उसके पिता ठेकेदार है। सोनू सिंह सोमवंशी 8वीं पास है। वह स्टील प्लांट में क्रेन चलाता है। तीनों आरोपी बहालगढ़ में पास-पास किराये पर कमरे लेकर रहते हैं।